Showing posts with label care. Show all posts
Showing posts with label care. Show all posts

Saturday, 9 April 2016

Care

इन 7 चीजों के सेवन से कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी पेट की चर्बी
Apr 10, 2016, 09:34 IST dailyhunt.in

शादियों का सीजन है और हो न हो आपके घर में भी किसी न किसी की शादी तो होगी ही. चलिए, घर में न सही, पर आपके किसी दोस्त, किसी रिश्तेदार की शादी तो जरूर होगी. ऐसे में आप चाह तो यही रही होंगी की शादी में आप कुछ ऐसी दिखें की सब एकटक आपको ही देखते रह जाएं...

हो सकता है आपने अब तक अपने लिए एक डिजाइनर लहंगा भी खरीद लिया हो. पर रूकिए... डिजाइनर लहंगा तो ले लिया पर टायर बन चुके पेट का क्या...?

अगर आप ये सोच रही हैं कि बाजार में बिकने वाले किसी भी इंस्टेंट स्लिम करने वाले प्रोडक्ट को खाकर पेट की चर्बी घटा लेंगी तो आपको बता दें कि इन चीजों का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है. बाजार में बिकने वाले ज्यादातर उत्पादों में केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में बेहतर होगा कि आप

बढ़ी हुई चर्बी घटाने के लिए नेचुरल तरीका अपनाएं. इस प्रक्रिया में कुछ समय तो जरूर लगेगा लेकिन इनके कोई साइड-इफेक्ट्स नहीं होते.

1. लहसुन
लहसुन एक नेचुरल एंटी-बायोटिक है और शुगर को नियंत्रित करने का भी काम करता है. लहसुन शरीर में उन हॉर्मोन्स को सक्रिय करने का काम करता है जो फैट को जमने नहीं देते. अपनी डाइड में लहसुन को शामिल करके देखिए.

2. ग्रीन टी
पिछले कुछ सालों में ग्रीन टी काफी लोकप्रिय हो चुकी है. ग्रीन टी में catechins नामक यौगिक पाया जाता है जो अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मददगार है.

3. केला
अगर आपको फास्ट फूड खाने की लत है और इसी लत ने आपको ये टायर दे दिए हैं तो आज से ही केला खाना शुरू कर दें. केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है. ये फास्ट फूड की क्रेविंग को कम करता है. जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है.

4. पुदीना
एक कप गुनगुने पानी में पुदीने की कुछ पत्त‍ियां डाल लें. आप चाहें तो इसमें शहद की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं. पेट की चर्बी कम करने के लिए पुदीने का ये उपाय बहुत ही कारगर है.

5. दालचीनी
अगर आपके पास वजन घटाने के लिए ज्यादा दिन नहीं है तो दालचीनी का ये उपाय आपके लिए खासतौर पर फायदेमंद रहेगा. आप चाहें तो सुबह के नाश्ते के पहले और सोने से पहले इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. एक कप पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिला लें. इस पेय को रोजाना दो वक्त पीने से कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा.

6. सेब
आपने ये तो सुना होगा कि हर रोज एक सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन शायद ही आपको पता हो कि सेब खाकर आप अपनी बढ़ी हुई चर्बी भी घटा सकते हैं. सेब में मौजूद पोटैशियम काफी देर तक भूख का एहसास नहीं होने देता. जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है.

7. ओमेगा 3 से भरपूर चीजें
खाने-पीने की जिन चीजों में ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, उनके सेवन से भी वजन कम करने में मदद मिलती है.

इन घरेलू उपायों से दूर कीजिए कोहनी और घुटने का कालापन

इन घरेलू उपायों से दूर कीजिए कोहनी और घुटने का कालापन
Apr 09, 2016, 21:35 IST dailyhunt.in

आमतौर पर हमारे कोहनी और घुटने का रंग हमारे शरीर के रंग से कुछ गहरा होता है. कुछ बाह्य कारकों और रगड़ की वजह से शरीर के ये हिस्से बाकी अंगों की तुलना में अधिक काले नजर आते हैं. ऐसे में कुछ खास कपड़ों को पहनने पर असहजता महसूस हो सकती हैं लेकिन आप चाहें तो कोहनी और घुटने के कालेपन को कुछ खास घरेलू उपायों की मदद से दूर कर सकते हैं.

1. नींबू के रस से
नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है. नींबू का इस्तेमाल आप नेचुरल ब्लीच के रूप में कर सकते हैं.

नींबू के रस के इस्तेमाल से कोहनी और घुटने का कालापन दूर हो जाता है. नींबू को अच्छी तरह निचोड़कर उसका रस निकाल लें. इसमें कुछ मात्रा में चीनी मिला दें. इस मिश्रण को धीरे-धीरे कोहनी पर मलें और कुछ देर के लिए यूं ही छोड़ दें. जब ये सूख जाए तो गुनगुने पानी से इसे धो लें. आप चाहें तो नींबू को काटकर उसे ही अपनी कोहनी पर मल सकते हैं.

नींबू के इस्तेमाल से आपकी कोहनी और घुटने ड्राई हो सकते हैं. ऐसे में जब नींबू का रस सूख जाए तो उसे गुनगुने पानी से धोकर अच्छी तरह पोंछ लें. इसके बाद किसी अच्छे मॉइश्चराइजर से मसाज करें.

2. मलाई और हल्दी का पेस्ट भी है कारगर उपाय
मलाई और हल्दी को अच्छी तरह मिला लीजिए. इस पेस्ट को कोहनी और घुटने पर अच्छी तरह मलें. हल्दी में ब्लीचिंग का गुण पाया जाता है और मलाई मॉइश्चराइजर की तरह काम करती है. इन दोनों का मिश्रण मेलेनिन को हल्का करने का काम करता है. आप चाहें तो इस पेस्ट को कुछ देर यूं ही लगा छोड़ दें. इसके बाद प्रभावित जगह को गुनगुने पानी से धो लें.