Showing posts with label ladies tips. Show all posts
Showing posts with label ladies tips. Show all posts

Monday, 15 August 2016

ये टिप्स किचन में काम करेंगे आसान

ये टिप्स किचन में काम करेंगे आसान

अक्सर किचन में काम करते समय आपको कई परेशानियां होती हैं, उनमें से कुछ परेशानियों को कम करने के लिए ये टिप्स किचन में काम करेंगी आसान.

टिप्‍स
- प्याज काटते समय आंसू आते हों तो गैस जलाकर इसे हल्के ताप के सामने रखकर काटें. प्याज काटने से पहले इनको कुछ देर फ्रिज में रखकर लें. इससे भी आंख से पानी कम आएगा.
- अगर घर में पनीर बनाया है तो इस पानी को फेंके नहीं. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन के साथ ही तमाम और पौष्टिक तत्व होते हैं. इस पानी से आप रोटी का आटा गूंदें. इससे रोटियां नर्म बनेंगी.
- दूध गर्म करते वक्त उसके फैलने का डर रहता है. इससे बचने के लिए दूध गर्म करने वाले बर्तन के किनारों के चारों तरफ हल्का तेल लगाएं. इससे दूध गिरेगा नहीं.
- लहसुन छीलने में बहुत समय लगता है तो गर्म तवे या ओवन में लहसुन की कलियों को गर्म करने के बाद छीलें. या फिर कलियों को 10 मिनट के लिए पानी में रख दें. इसके बाद छिलके आसानी से उतर जाएंगे.

अगर आपको हमारे सुझाव व बातें से आप सहमत हैं
तो आप हमारे सुझाव व बातें शेयर जरूर करें
आपका
आशिष राठौर [Ashish rathour]
Earningsplan.blogspot.com