Tuesday, 2 August 2016

हिचकी दूर करने के घरेलू उपाय

हिचकी आना एक आम बात है। हिचकी की मुख्य वजह है अपच जो अधिक भोजन करने से, चटपटे खाना खाने से और खट्टे पदार्थों का सेवन आदि मुख्य कारण है। जब खाना सही तरह से नहीं पच पाता तब हिचकी आने लगती है। तेज बुखार और टाइफाइड होने की वजह से भी हिचकी आने लगती है। हिचकी को हल्के में नहीं लेना चाहिए कई बार हिचकी जानलेवा भी हो सकती है। लेकिन अब आपको हिचकी से परेशान होने की जरूरत नहीं है आप केवल इन घरेलू उपयों को करें जो हिचकी में आपकों तुरंत राहत देगी।
हिचकी (hiccups) दूर करने के घरेलू उपाय
1. हिचकी को बंद करने के लिए आप 2 लौंग का सेवन करें और उसके बाद गरम पानी को पीयें। या फिर 2 लौंग के टुकड़ों को चूसत रहें। एैसा करने से हिचकी आना बंद हो जाएगी।

2. देशी शहद में आधा चम्मच काला नमक मिलाकर खाने से हिचकी दूर होती है।

3. दूध को गरम कर लें उसमें थोड़ा सा देशी घी डालकर उसका सेवन करें। हिचकी आना रूक जाएगी।

4. खाने के सोड़े को 1 गिलास पानी में डालकर पीने से अपच से होने वाली हिचकी दूर हो जाती है।

5. देशी घी को नाभी पर लगाते रहने से भी हिचकी आना बंद हो जाता है। प्याज को काटकर उसमें नमक लगाकर सेवन करने से हिचकी में राहत मिलती है।

6. गन्ने का रस भी हिचकी दूर करने में मदद करता है। नींबू या फिर पोदीने के पत्तों को सूंघने से भी हिचकी आना बंद हो जाता है।

7. हिचकी की परेशनी को दूर करने के लिए 20 ग्राम आंवले के रस में मिश्री को घोलकर पीने से हिचकी दूर हो जाती है।

8. देशी शहद में थोड़ा तुलसी का रस को मिलाकर सेवन करने से हिचकी रूक जाती है।

9. सेंधा नमक को देशी घी में मिलाकर सूंघते रहने से हिचकी आना बंद हो जाता है और इससे राहत भी मिलती है।

हिचकी को हल्के में न लें क्योंकि यह जानलेवा भी हो सकती है। इसलिए उचित जानकारी ही बचाव है। जब भी ज्यादा हिचकी आने लगे तो आप इन प्राचीन वैदिक उपायों को कर सकते हैं। इसलिए आपके घर में उन सभी चीजों का होना जरूरी है जो आपको बताया गया है।

No comments:

Post a Comment